फुल्लीडूमर: रैयाचक गांव में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर नल-जल की मिनी टंकी लगाने की मांग की #jansamasya
प्रखंड के कैथा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-3 रैयाचक गांव में गर्मी का मौसम शुरू होते ही ग्रामीणों के बीच पेयजल की किल्लत शुरू हो गई है। गांव में लगे सिर्फ एक सरकारी चापाकल पूरे ग्रामीणों का एकमात्र सहारा है। कुएं का पानी पीने लायक नहीं रह गया है। वार्ड संख्या-3 दूर तक्कीपुर गांव में नलजल से रैयाचक पानी आना मुश्किल है। ग्रामीणों ने मिनी टंकी की मांग की है।