फुल्लीडूमर: आवासीय मार्शल अकादमी खेसर में स्थापना दिवस और डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
प्रखंड के आवासीय मार्शल अकादेमी के स्थापना दिवस सह डॉ भीम राव अम्बेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर अकादेमी प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ अकादमी के प्रिंसपल, अतिथि, शिक्षक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में अकादेमी के छात्रों ने एक से बढ़कर कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।