फुल्लीडूमर: असौता गांव से फुल्लीडुमर पुलिस ने शराब मामले के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया
फुल्लीडुमर पुलिस ने असौता गांव से शराब कांड के एक फरार आरोपी सुदीन यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसकी गिरफ्तारी थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने उसके घर पर छापेमारी कर शंभूगंज पुलिस के सहयोग से की। थानाध्यक्ष ने बताया 5 माह पूर्व उसके वाहन से 106 लीटर शराब बरामद किया गया था। जिसके खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसे रविवार की दोपहर जेल भेज दिया गया।