सुनेल: सुनेल थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sunel, Jhalawar | Dec 21, 2024 सुनेल थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने शनिवार शाम करीब 6 बजे प्रेसनोट जारी कर बताया है कि पीड़ित बजरंग ने गत 11 दिसंबर को पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया था कि उसके खेत के बाहर खड़ी बाइक को कोई अज्ञात चोर चुरा ले गए।जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर बाइक बरामद की है।