भीलवाड़ा: जिला अस्पताल में प्रसूताओं की मौत पर सर्व समाज ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग
महात्मा गांधी चिकित्सालय में कथित चिकित्सकीय लापरवाही के चलते प्रसूताओं की मौत के मामलों को लेकर मंगलवार दोपहर सर्व समाज के बैनर तले जिला कलेक्टर कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की उच्च स्तरीय, निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराने, दोषी चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ के खिलाफ कारवाही की