Public App Logo
नाग पंचमी पर 500 साल पुराने नाग देवता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब मसूरी के हाथी पांव रोड स्थित ऐतिहासिक नाग देवता मंदिर में नाग पंचमी के अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मसूरी, देहरादून और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे भक्तों ने नाग देवता के दर्शन कर दूध, पुष्प और पूजन सामग्री अर्पित की तथा परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। करीब 500 वर्ष पुराने इस मंदिर में नाग पंचमी पर विशेष पूजा-अर्चना की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। पूरे दिन मंदिर परिसर भक्ति और आस्था के माहौल से सराबोर रहा। #मसूरी #नागपंचमी #नागदेवता #Mussoorie #NagPanchami Uttarakhand देवभूमि धार्मिकआस्था मसूरीन्यूज़ UdayUttarakhandNews - Dehradun News