बालूमाथ: कुशमाही रेलवे कोयला साइडिंग के पास रेल पटरी पर मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
टोरी शिवपुर बालूमाथ रेलवे लाइन के कुशमाही रेलवे साइडिंग के पास सोमवार की सुबह 9 बजे रेल पटरी से कटा हुआ एक युवक का शव बरामद हुआ है। जिसकी पहचान बालूमाथ थाना क्षेत्र के हेमपुर ग्राम अंतर्गत लोहसिंगना टोला निवासी गिलास गंझु के 18 वर्षीय पुत्र रामसुंदर गंझु के रूप में हुई। हालांकि उक्त युवक रेल पटरी पर कैसे पहुंचा,यह कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।