मानिकपुर: संविधान दिवस पर सुरौंधा में बुद्ध और डॉ. आंबेडकर की मूर्तियों के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू
चित्रकूट के मऊ तहसील के सुरौंधा गांव में गुरुवार सुबह 11 बजे संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी के प्रस्ताव पर मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र की 12 मूर्तियों के जीर्णोद्धार की स्वीकृति के बाद कार्य शुरू हुआ। भगवान बुद्ध और डॉ. आंबेडकर की मूर्तियों का निर्माण व जीर्णोद्धार प्रारंभ कराया गया।