कानड नप में दूषित पेयजल सप्लाई का मुद्दा अब गहराता जा रहा है। आज मंगलवार को 4 बजे नगर के कुछ स्थानीय लोगों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता-पदाधिकारी भी इस मामले में सक्रिय दिखे और प्रकरण को काफ़ी लापरवाही गंभीर बताते हुए नगर परिषद के जिम्मेदार पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। नप अध्यक्ष प्रतिनिधि बाबूलालु वीजापरी ने इस पूरे प्रकरण को एक गहरी साजिश बताया है।