Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री
image
image
image
image
image
image

बीपीएल चयन में पारदर्शिता से पात्र परिवारों को मिलेगा कल्याणकारी योजनाओं का लाभ : कुलदीप सिंह पठानिया चंबा, (बनीखेत) अगस्त 12 विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि बीपीएल परिवारों के चयन में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित कर राज्य सरकार ने गरीब एवं वंचित वर्गों को उनकी पात्रता के आधार पर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की दिशा में ठोस कदम उठाया है। विधानसभा अध्यक्ष आज बीपीएल चयनित परिवारों के साथ संवाद कार्यक्रमों की निरंतरता में तीसरे दिन बनीखेत स्थित चिनार पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाग लेते हुए बोल रहे थे । कार्यक्रम में क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों के लाभार्थियों ने हिस्सा लिया। कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि संवाद कार्यक्रम के माध्यम से यह भी सुनिश्चित बनाया जा रहा है कि गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले प्रत्येक पात्र परिवार की पहचान हो और उसे सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि चंबा जिला में वर्तमान सर्वेक्षण के अनुसार लगभग 50 हजार परिवार बीपीएल श्रेणी में चिन्हित हुए हैं तथा प्रक्रिया बिना भेदभाव किए पूरी तरह जरूरतमंद परिवारों की पहचान के आधार पर आठ चरणों में की गई है । विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आपदा के दौरान प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने में भी प्रदेश सरकार ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाया है। प्रभावित परिवारों को दी गई राहत राशि प्रदेश सरकार ने अपने संसाधनों से उपलब्ध करवाई है और राहत प्रदान करते समय राजनीतिक विचारधारा को आधार नहीं बनाया गया। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि बीपीएल परिवारों की महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना के तहत 1500 रुपये प्रतिमाह की वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने की दिशा में सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा जरूरत के समय छोटी से छोटी आर्थिक सहायता भी गरीब परिवार के लिए महत्वपूर्ण होती है। मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि निराश्रित बच्चों के पालन-पोषण, शिक्षा, आवास और भविष्य को सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक पहल की है। निराश्रित बच्चों के समग्र कल्याण और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए इस प्रकार की व्यापक योजना देश के अन्य किसी भी राज्य में कार्यान्वित नहीं की गई है। कुलदीप सिंह पठानिया ने पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि वे पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने तथा इन योजनाओं का लाभ दिलाने में सक्रिय सहयोग करें। उन्होंने इस दौरान उपस्थित लोगों की विभिन्न समस्याओं को सुना और अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया। विधानसभा अध्यक्ष का इससे पहले उपमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) अनिल भारद्वाज ने स्वागत किया। खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा ने स्वागत संबोधन रखते हुए विकासखंड भटियात से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद, पुलिस उपाधीक्षक शेर सिंह, वन मंडल अधिकारी डॉ. कुलदीप जमवाल, अधिशासी अभियंता पंकज राठौर, राकेश ठाकुर, नरेंद्र चौधरी, देवेंद्र राणा सहित पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि इस अवसर पर उपस्थित रहे। इन ग्राम पंचायतों के लाभार्थी हुए शामिल ग्राम पंचायत समलेऊ, सुंदली, मेल, मोरनू, जियूंता, शेरपुर, टप्पर, नागली एवं चूहन, बाथरी, मलूड़ा, उघराल, बगढार, ढलोग, बैली, मनोला, रुलियाणी, पधरोटू, ओसल एवं देवीदेरा #Chamba #bhatiyat #Himachal #Pradesh #highlight #post

Chamba, Chamba | Aug 12, 2026

MORE NEWS

हिमाचल के गरीब परिवारों के लिए बड़ी पहल। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि 1.73 लाख परिवारों की वार्षिक आय ₹75 हजार से कम पाई गई है। इनमें 90 हजार परिवार अभी IRDP और BPL जैसी योजनाओं से बाहर हैं। ऐसे परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए ‘अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ लाई जा रही है। 🙏

#हिमाचलप्रदेश #सुखविंदरसिंहसुक्खू #मुख्यमंत्रीसुक्खू #अपनापरिवारसुखीपरिवार #गरीबपरिवार #BPL #IRDP #सरकारीयोजना #हिमाचलसरकार #ChambaToday #viralvideo

हिमाचल के गरीब परिवारों के लिए बड़ी पहल। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि 1.73 लाख परिवारों की वार्षिक आय ₹75 हजार से कम पाई गई है। इनमें 90 हजार परिवार अभी IRDP और BPL जैसी योजनाओं से बाहर हैं। ऐसे परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए ‘अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ लाई जा रही है। 🙏 #हिमाचलप्रदेश #सुखविंदरसिंहसुक्खू #मुख्यमंत्रीसुक्खू #अपनापरिवारसुखीपरिवार #गरीबपरिवार #BPL #IRDP #सरकारीयोजना #हिमाचलसरकार #ChambaToday #viralvideo

Chamba, Chamba | Aug 12, 2026

बीपीएल परिवारों से सीधा संवाद, पठानिया ने कहा- पात्र लोगों तक पहुंचे योजनाओं का पुरा लाभ #cmohp #spkhp #dcchamba #himachalpradesh #bhatiyat #chamba #kangra #shimla #viralvideo

बीपीएल परिवारों से सीधा संवाद, पठानिया ने कहा- पात्र लोगों तक पहुंचे योजनाओं का पुरा लाभ #cmohp #spkhp #dcchamba #himachalpradesh #bhatiyat #chamba #kangra #shimla #viralvideo

Chamba, Chamba | Aug 12, 2026

बुजुर्गों में भूलने की समस्या बढ़ी, मानसिक स्वास्थ्य स्क्रीनिंग शिविर में वरिष्ठजनों की जांच
👉पूरी खबर कमेंट बॉक्स में 
#PangiLiveNews #चंबा #वरिष्ठजन #बुजुर्गोंकीसेहत #मानसिकस्वास्थ्य #भूलनेकीबीमारी #स्वास्थ्यजागरूकता #स्क्रीनिंगशिविर #वरिष्ठनागरिक #HealthAwareness #MentalHealth #SeniorCitizens #ChambaNews #HimachalNews #PangiNews

बुजुर्गों में भूलने की समस्या बढ़ी, मानसिक स्वास्थ्य स्क्रीनिंग शिविर में वरिष्ठजनों की जांच 👉पूरी खबर कमेंट बॉक्स में #PangiLiveNews #चंबा #वरिष्ठजन #बुजुर्गोंकीसेहत #मानसिकस्वास्थ्य #भूलनेकीबीमारी #स्वास्थ्यजागरूकता #स्क्रीनिंगशिविर #वरिष्ठनागरिक #HealthAwareness #MentalHealth #SeniorCitizens #ChambaNews #HimachalNews #PangiNews

Chamba, Chamba | Aug 12, 2026

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने युवाओं को एचआईवी/एड्स के प्रति किया जागरूक

चंबा, 12 अगस्त 2026। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जिला चंबा द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा के सौजन्य से आज अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा डॉ. जालम भारद्वाज ने की। कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय चंबा के बैचलर ऑफ वोकेशनल विभाग के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं के लिए भाषण, पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न रचनात्मक माध्यमों से स्वास्थ्य जागरूकता, एचआईवी/एड्स से बचाव तथा स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम भारद्वाज ने प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए डॉ. जालम भारद्वाज ने कहा कि जिला एड्स नियंत्रण सोसायटी, चंबा द्वारा एचआईवी/एड्स की रोकथाम एवं बचाव के लिए विभिन्न जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि एचआईवी संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रत्येक व्यक्ति को एचआईवी के संक्रमण के कारणों, बचाव के उपायों तथा इससे जुड़ी भ्रांतियों के बारे में सही जानकारी होना आवश्यक है।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे एचआईवी/एड्स से संबंधित सही जानकारी प्राप्त करें तथा आवश्यकता पड़ने पर स्वेच्छा से एचआईवी जांच करवाएं, ताकि व्यक्ति को समय रहते अपनी एचआईवी स्थिति की जानकारी मिल सके और आवश्यकता होने पर उचित परामर्श एवं स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त की जा सकें। उन्होंने बताया कि जिले में गर्भवती महिलाओं की एचआईवी जांच विशेष रूप से स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों सहित स्वास्थ्य संस्थानों में की जा रही है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हरित पुरी ने बताया कि एचआईवी/एड्स से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी, परामर्श अथवा सहायता के लिए भारत सरकार द्वारा जारी टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1097 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश समाज के अन्य लोगों तक भी पहुंचाएं।

कार्यक्रम में डॉ. सुहेल, डॉ. सुरेश, स्वास्थ्य शिक्षक होशियार सिंह, राजकीय महाविद्यालय चंबा के बैचलर ऑफ वोकेशनल विभाग से चंदन चौणा, अविषेक, कैलाश चंद सहित अध्यापक वर्ग एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
 #CMO #chamba #himachal #parades  #Health & #Family #well #fiyar #Department #Disstt #chamba #HP

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने युवाओं को एचआईवी/एड्स के प्रति किया जागरूक चंबा, 12 अगस्त 2026। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जिला चंबा द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा के सौजन्य से आज अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा डॉ. जालम भारद्वाज ने की। कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय चंबा के बैचलर ऑफ वोकेशनल विभाग के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं के लिए भाषण, पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न रचनात्मक माध्यमों से स्वास्थ्य जागरूकता, एचआईवी/एड्स से बचाव तथा स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम भारद्वाज ने प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए डॉ. जालम भारद्वाज ने कहा कि जिला एड्स नियंत्रण सोसायटी, चंबा द्वारा एचआईवी/एड्स की रोकथाम एवं बचाव के लिए विभिन्न जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि एचआईवी संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रत्येक व्यक्ति को एचआईवी के संक्रमण के कारणों, बचाव के उपायों तथा इससे जुड़ी भ्रांतियों के बारे में सही जानकारी होना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे एचआईवी/एड्स से संबंधित सही जानकारी प्राप्त करें तथा आवश्यकता पड़ने पर स्वेच्छा से एचआईवी जांच करवाएं, ताकि व्यक्ति को समय रहते अपनी एचआईवी स्थिति की जानकारी मिल सके और आवश्यकता होने पर उचित परामर्श एवं स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त की जा सकें। उन्होंने बताया कि जिले में गर्भवती महिलाओं की एचआईवी जांच विशेष रूप से स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों सहित स्वास्थ्य संस्थानों में की जा रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हरित पुरी ने बताया कि एचआईवी/एड्स से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी, परामर्श अथवा सहायता के लिए भारत सरकार द्वारा जारी टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1097 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश समाज के अन्य लोगों तक भी पहुंचाएं। कार्यक्रम में डॉ. सुहेल, डॉ. सुरेश, स्वास्थ्य शिक्षक होशियार सिंह, राजकीय महाविद्यालय चंबा के बैचलर ऑफ वोकेशनल विभाग से चंदन चौणा, अविषेक, कैलाश चंद सहित अध्यापक वर्ग एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। #CMO #chamba #himachal #parades #Health & #Family #well #fiyar #Department #Disstt #chamba #HP

Chamba, Chamba | Aug 12, 2026