भादरा: पंचायत समिति भादरा व राजपुरा में माकपा ने फहराया परचम
भादरा व राजपुरा पंचायत समिति चुनाव में माकपा ने शानदार जीत दर्ज कर परचम फहराया। राजपुरा के 19 में से 14 और भादरा के 19 में से 15 सीटों पर माकपा प्रत्याशी विजयी रहे। भाजपा को क्रमशः 4 व 3 सीटें मिलीं। परिणाम से दोनों पंचायत समितियों में माकपा के प्रधान व उपप्रधान बनना तय हो गया।