सैदपुर: सपा के पीडीए जनपंचायत में अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की महिलाओं पर विवादित टिप्पणी से माहौल हुआ असहज
सैदपुर नगर स्थित एक मैरेज हाल में बुधवार को सपा की 'संविधान बचाओ, पीडीए जनपंचायत' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संविधान, सामाजिक न्याय, आरक्षण और राजनीतिक मुद्दों पर वक्ताओं ने विचार रखे। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सपा के अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती के महिलाओं को लेकर दिए गए विवादित बयान से कुछ देर के लिए माहौल असहज हो गया।