गाज़ियाबाद: कौशाम्बी पुलिस ने घरों में घुसकर चोरी करने वाले एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 5 मोबाइल और नकदी बरामद
थाना कौशांबी पुलिस ने शनिवार को घरों में घुसकर चोरी करने वाले अभय कुमार नाम के 1 शातिर अभियुक्त को खण्डर बिल्डिग आनन्द विहार से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से चोरी के भिन्न-भिन्न कम्पनी के 5 मोबाइल फोन व चोरी के मोबाइल फोन बेच कर प्राप्त 6540/- रुपये बरामद हुए हैं।