गाज़ियाबाद: ATM में लोहे की प्लेट लगाकर ठगी करने वाले दो अभियुक्तों को खोड़ा पुलिस ने नेशनल हाईवे से किया गिरफ्तार
गाजियाबाद की खोड़ा थाना पुलिस ने एटीएम में प्लेट लगाकर फ्रॉड करने वाले दो अभियुक्तों, आरिफ व अफरोज को गिरफ्तार किया है और इनके पास से 83 लोहे की प्लेट के अलावा अन्य उपकरण बरामद किए हैं। एसीपी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि खोड़ा थाने पर एक महिला ने ₹15000 के फ्रॉड का मामला दर्ज करवाया था, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई थी और इन दोनों को गिरफ्तार किया गया है।