थरथरी: चंडी में मतदाता सूची से कटे नामों की होगी पुनः जांच, 140 बूथ स्तरीय अधिकारी घर-घर पहुंचेंगे
मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए चंडी में विशेष सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 140 बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) दो दिनों में घर-घर जाकर सूची से हटाए गए नामों की दोबारा जांच करेंगे। बीएलओ की बैठक में बीडीओ राजदेव कुमार रजक ने बताया कि सत्यापन के दौरान मृत मतदाताओं, दो जगह दर्ज नामों और स्थायी रूप से दूसरे स्थान पर चले गए लोगों की प्रविष्टियों की जांच