बाह: धनियापुरा गांव में पारिवारिक विवाद में 2 पक्षों के बीच हुई मारपीट, 3 लोग हुए गिरफ्तार
थाना बाह क्षेत्र के धनियापुरा गांव में शुक्रवार को पारिवारिक विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में गाली-गलौज और झगड़ा बढ़ने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करने पर आमादा हो गए।