बाह: बसई अरेला महाविद्यालय में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित, सैकड़ों महिलाएं और छात्राएं रहीं शामिल
बसई अरेला के मेवाराम हरिप्रसाद महाविद्यालय में थाना बसई अरेला पुलिस द्वारा नारी सशक्तिकरण और स्वावलंबन जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया। एसीपी पिनाहट अशोक कुमार और थानाध्यक्ष अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाएं, छात्राएं, और स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में महिला अधिकार, गुड टच-बैड टच और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।