बाह: पिनाहट में तबादला नीति के खिलाफ संविदा कर्मियों ने की बैठक, जल्द देंगे एक्सईएन को ज्ञापन
पिनाहट बाह जेतपुर ब्लॉक के विद्युत सविंदाकर्मियों में बिना किसी स्पष्ट कारण के किए गए तबादलों को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सविंदाकर्मियों का ट्रांसफर 20 से 25 किलोमीटर दूर विद्युत सबस्टेशनों पर किया गया है, जिससे उनमें असंतोष है। इस विरोध के चलते सविंदाकर्मियों ने पिनाहट थाना क्षेत्र के भदरौली बिजलीघर पर एक बैठक आयोजित की।