बाह: पिनाहट के सैनिक ने कासगंज में की आत्महत्या, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
पिनाहट के गांव उमरैठा निवासी भारतीय सेना के जवान ने कासगंज के एक लॉज में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सैनिक, जो 16 राजपूत रेजीमेंट लखनऊ में तैनात था, रक्षाबंधन पर छुट्टी लेकर अपने गांव आया था। बताया जा रहा है कि पत्नी से विवाद के बाद वह बिना बताए घर से निकल गया और कासगंज के एक लॉज में पंखे से लटककर जान दे दी।