बाह: बटेश्वर में साई आयुर्वेदिक चिकित्सालय में संदिग्ध हालत में मिला शव, पुलिस ने बाबा को लिया हिरासत में
थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत साई आयुर्वेदिक चिकित्सालय खाँद बटेश्वर में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। मृतक की पहचान योगेश (50 वर्ष), पुत्र मोहर सिंह, निवासी जसवंत नगर के रूप में हुई, जो 2014 से इस अस्पताल में कार्यरत था। घटना तब सामने आई जब महिला कर्मचारी सीमा ने अस्पताल का गेट खुलवाया और योगेश को मृत अवस्था में पाया।