भंडरा: लोहरदगा: झारखंड आंदोलनकारियों की लंबित मांगों पर महासभा की बैठक, सरकार से ठोस पहल की मांग
लोहरदगा के लिप्टिस मैदान में झारखंड आंदोलनकारी महासभा लोहरदगा जिला समिति की बैठक शुक्रवार अपराह्न लगभग तीन बजे जिलाध्यक्ष अनिल कुमार भगत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में झारखंड आंदोलनकारियों की लंबित मांगों, सम्मान, पेंशन एवं नियोजन समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।