मोहम्मदगंज: मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में प्रतिदिन चलेगा वाहन जाँच अभियान, थाना प्रभारी ने लोगों से की अपील
सड़क सुरक्षा को लेकर मोहम्मदगंज थाना पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की पहल की है। थाना क्षेत्र में अब प्रतिदिन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में मोहम्मदगंज थाना प्रभारी नारायण सोरेन ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।