बहल: कॉलेज का नाम लेकर घर से निकला चैहड़ खुर्द निवासी प्रवीन नहीं पहुंचा कॉलेज व घर पिता ने करवाई चैहड़चौकी पुलिस में शिकायत
Bahal, Bhiwani | Feb 15, 2024 आज सुबह 7:00 बजे गांव चैहड़ खुर्द निवासी प्रवीन कॉलेज में पढ़ने के लिए घर से निकाला था और वह ना ही वो कॉलेज गया और शाम तक घर भी नहीं पहुंचा जिसको लेकर प्रवीण के पिता बालकिशन ने प्रवीन को ढूंढने के लिए आस पड़ोस व रिश्तेदारी में काफी जगह पर तलाश की प्रवीन का कोई आता-पता नहीं लगा इसके बारे में बालकिशन ने चैहड़ चौकी में प्रवीन ढूंढने के लिए शिकायत दर्ज करवाई है।