बहल: वॉलीबॉल व एथलेटिक्स प्रतियोगिता 14 से गांव फरटिया ताल में, पूर्व अध्यक्ष राजवीर फरटिया करेंगे मुख्यतिथि शिरकत
Bahal, Bhiwani | Feb 11, 2024 गांव फरटिया ताल के बालाजी धाम परिसर में 13 को जागरण व भंडारा आयोजित होगा। वहीं 14 से खेल प्रतियोगिता की शुरुआत की जाएगी जिसमें वॉलीबॉल, दौड़ें, भाला फेंक,गोला फेंक की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित होंगी।यह जानकारी देते हुए फरटिया ताल के पूर्व सरपंच दलबीर सिंह ने बताया कि मंदिर परिसर में मंगलवार को आयोजित होने वाले जागरण के मौके पर अनेक जाने-माने कलाकार हिस्सा लेंगे।