बहल: ईशरवाल -हसान सडक़ मार्ग पर गांव रोढ़ा बस स्टेंड के नजदीक सडक़ हादसे में युवक की मौत
Bahal, Bhiwani | Feb 9, 2024 ईशरवाल -हसान सडक़ पर गांव रोढ़ा बस स्टेंड के नजदीक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गांव हसान निवासी मुकेश की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक मुकेश के शव का स्थानीय उप नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परजिनों के हवाले कर दिया है। वहीं अज्ञात वाहन चालके के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दज्र कर जांच शुरू कर दी है।