बहल: सरकार अपना वायदा पूरा करते हुए जल्द से जल्द लागू करे एमएसपी : पूर्व चेयरमैन शीशराम मेचू
Bahal, Bhiwani | Feb 13, 2024 प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश डेलीगेट एवं पूर्व चेयरमैन चौधरी शीशराम मेचू ने कहा की अपनी माँगो को लेकर दिल्ली कूच करने जा रहे किसानों कि आवाज़ दबाने के लिए हरियाणा व देश के अन्य हिस्सों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है व किसानों पर सरकार द्वारा शंभु बोर्डर पर गैस के गोले व गोलिया चलाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।