बहल: लोहारू सचिवालय के सामने एआई टैक्निशियन के कर्मचारियों का आमरण अनशन व धरना जारी
Bahal, Bhiwani | Feb 12, 2024 सोमवार को लोहारू में सचिवालय के सामने प्रदेश के एआई कर्मचारी दिनभर धरने पर बैठे रहे वहीं दो कर्मचारी लगातार 12वें दिन भी आमरण अनशन पर बैठे रहे हैं। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी नौकरी बहाली का आश्वासन नहीं मिलता है वे अपना धरना जारी रखेंगे ओर उसका जीवन नौकरी बहाली से ही बच सकता है।