आज दिनांक 25.06.2026 को पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ के निर्देशन में सिटी सर्किल के कोतवाली फतेहगढ़, कोतवाली फर्रुखाबाद, थाना कादरी गेट व थाना मऊदरवाजा पुलिस की संयुक्त बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया। बलवा ड्रिल के दौरान पुलिस बल को दंगा/बलवा जैसी परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली रणनीति, भीड़ नियंत्रण, उपद्रवियों को नियंत्रित करने, सुरक्षा उपकरणों के प्रभावी उपयोग तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं समन्वित कार्यवाही के संबंध में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। अभ्यास के दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप विभिन्न ड्रिलों का प्रदर्शन किया गया तथा बलवा की स्थिति में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक कार्यवाही का अभ्यास किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा पुलिस बल को सतर्कता, अनुशासन एवं तत्परता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही बलवा नियंत्रण उपकरणों एवं संसाधनों का निरीक्षण कर उनकी कार्यशीलता भी परखी गई। #Fatehgarhpolice