फर्रुखाबाद: सघन चेकिंग और मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में दिया गया प्रवेश, नकल विहीन सकुशल परीक्षा
फर्रुखाबाद जिले में सोमवार से शुरू हो रही पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में तीन दिन में आठ जिलों के करीब 40 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सुबह सात बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पहुंच गए थे। आठ बजे से अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। इस दौरान जूता,मोजा, कलावा, रुमाल, धागा, कानों की बाली आदि उतरवा दी गई। परीक्षा केंद्रों के बाहर