Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
DPROSamastipur
Previous slide
Next slide
83 views |
Samastipur, Bihar
| Jul 24, 2026
MORE NEWS
समाहरणालय, सहरसा जिला जनसंपर्क कार्यालय सहरसा, 03 अगस्त 2026 जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली, 2016 के तहत जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित जिला पदाधिकारी, सहरसा श्री दीपेश कुमार (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली, 2016 के तहत गठित जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिविल सर्जन, अपर समाहर्ता, जिला प्रदूषण नियंत्रण पदाधिकारी, विभिन्न सरकारी एवं निजी स्वास्थ्य संस्थानों के प्रतिनिधियों सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिले के सरकारी एवं निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम, पैथोलॉजी प्रयोगशालाओं तथा अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में जैव चिकित्सा अपशिष्ट के सुरक्षित संग्रहण, पृथक्करण, परिवहन, उपचार एवं वैज्ञानिक विधि से निस्तारण की व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी स्वास्थ्य संस्थानों को जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली, 2016 के प्रावधानों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि रंग-कोड आधारित अपशिष्ट पृथक्करण प्रणाली का प्रभावी ढंग से पालन किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण एवं अनुश्रवण सुनिश्चित करने, अधिकृत एजेंसी के माध्यम से जैव चिकित्सा अपशिष्ट का समयबद्ध निष्पादन कराने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जैव चिकित्सा अपशिष्ट का वैज्ञानिक एवं सुरक्षित प्रबंधन जनस्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित मानकों एवं नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
Samastipur, Bihar | Aug 3, 2026
जिला जनसंपर्क कार्यालय, सहरसा दिनांक: 03 अगस्त 2026 पीएम सूर्य घर: मुफ़्त बिजली योजना को मिशन मोड में गति देने हेतु जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न 31 अक्टूबर तक निर्धारित लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश, विशेष शिविर लगाकर अधिक से अधिक परिवारों को योजना से जोड़ने पर जोर सहरसा। जिला पदाधिकारी श्री दीपेश कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में पीएम सूर्य घर: मुफ़्त बिजली योजना के प्रभावी, व्यापक एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सहरसा एवं सिमरी बख्तियारपुर, ब्रेडा के सहायक अभियंता, नगर आयुक्त, नगर निगम सहरसा, अग्रणी बैंक प्रबंधक, अधिकृत आपूर्तिकर्ता एवं क्रियान्वयन एजेंसियों के प्रतिनिधि तथा योजना के अंतर्गत ऋण उपलब्ध कराने वाले विभिन्न बैंकों के प्रबंधक एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में पीएम सूर्य घर: मुफ़्त बिजली योजना की अद्यतन प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान डिस्कॉम सहरसा अंतर्गत प्राप्त आवेदनों, व्यवहार्यता स्वीकृति, लाभार्थियों द्वारा वेंडर चयन, रूफटॉप सोलर पैनल की स्थापना, स्थापित सोलर सिस्टम के निरीक्षण की स्वीकृति तथा लाभार्थियों को सब्सिडी भुगतान की अद्यतन स्थिति की बिंदुवार समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन से लेकर सोलर पैनल की स्थापना एवं सब्सिडी भुगतान तक प्रत्येक चरण की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने सभी कनीय विद्युत अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्र में विशेष पीएम सूर्य घर शिविर आयोजित करने तथा अधिक से अधिक नए आवेदन प्राप्त कर पात्र परिवारों को योजना से जोड़ने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आवेदन, तकनीकी व्यवहार्यता, वेंडर चयन, इंस्टॉलेशन, निरीक्षण एवं सब्सिडी भुगतान की पूरी प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और समयबद्ध होनी चाहिए, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी न हो। बैठक में अग्रणी बैंक प्रबंधक एवं विभिन्न ऋण प्रदाता बैंकों के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि योजना के अंतर्गत ऋण के लिए प्राप्त पात्र आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जाए। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि ऋण आवेदनों की अस्वीकृति 10 प्रतिशत से अधिक न हो तथा पात्र लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति में अनावश्यक विलंब का सामना न करना पड़े। बैंक एवं विद्युत विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें। समीक्षा के दौरान बताया गया कि सहरसा जिले के 72 सरकारी भवनों पर पूर्व से लगभग 1.3 मेगावाट क्षमता के सोलर पैनल स्थापित हैं। इससे सरकारी संस्थानों में परंपरागत ऊर्जा पर निर्भरता कम करने के साथ स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिल रहा है। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कार्यकारी एजेंसियों को 31 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित लक्ष्य को मिशन मोड में पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अधिकतम पात्र घरों पर रूफटॉप सोलर पैनल स्थापित कराने के लिए विद्युत विभाग, बैंक, ब्रेडा, वेंडर एवं क्रियान्वयन एजेंसियां बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें। पीएम सूर्य घर: मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य रूफटॉप सोलर के माध्यम से परिवारों को स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ उनके बिजली खर्च में कमी लाना है। योजना के तहत पात्र घरेलू उपभोक्ताओं को 3 किलोवाट तक के रूफटॉप सोलर सिस्टम पर केंद्र सरकार द्वारा अधिकतम ₹78,000 तक की सब्सिडी का प्रावधान है। सोलर पैनल से उत्पादित अतिरिक्त बिजली को निर्धारित व्यवस्था के तहत ग्रिड में भेजकर उपभोक्ता आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं। योजना का लाभ लेने के इच्छुक उपभोक्ता बिजली उपभोक्ता संख्या, आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं छत के स्वामित्व से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। जिला पदाधिकारी ने जिलेवासियों से योजना का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि रूफटॉप सोलर न केवल परिवारों के बिजली खर्च और घरेलू बजट पर सकारात्मक प्रभाव डालता है, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देकर पर्यावरण संरक्षण एवं देश की ऊर्जा आत्मनिर्भरता में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है। “आपकी छत का सोलर—बिजली बिल में बचत, परिवार की आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम।”
Samastipur, Bihar | Aug 3, 2026
प्रशांत किशोर ने बांकीपुर की जनता का दिल से किया आभार व्यक्त #samastipur #bihar #viral #trendingreels #trendingnow
Samastipur, Samastipur | Aug 3, 2026
समस्तीपुर कोर्ट से एक कैदी फरार कोर्ट परिसर में मचा हरकंप पुलिस मामले की जांच में जुटी #samastipur #bihar #viral #trendingreels #trendingnow
Samastipur, Samastipur | Aug 3, 2026
समाहरणालय, सहरसा (जिला जनसंपर्क कार्यालय) सहरसा, 02 अगस्त 2026 नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति : जिलाधिकारी 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' अभियान के तहत जिलेभर में युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में MY Bharat, सहरसा द्वारा रविवार को शांति मिशन एकेडमी, सहरसा में "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम देशभर में संचालित "Gen Z Against Addiction" राष्ट्रव्यापी जन-अभियान का हिस्सा था। कार्यक्रम में जिलाधिकारी, सहरसा, श्री दीपेश कुमार, MY Bharat, सहरसा की जिला युवा अधिकारी श्रीमती तृप्ति जैन तथा वरीय उपसमाहर्ता श्री राजू कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री दीपेश कुमार ने उपस्थित युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाते हुए अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति हैं। युवाओं से अपने परिवार, मित्रों एवं समाज में नशा मुक्ति का संदेश पहुँचाने का आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक युवा इस जन-अभियान का सक्रिय भागीदार बने।जिलाधिकारी ने सहरसा को नशामुक्त जिला बनाने के लिए प्रशासन, शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों एवं युवाओं के सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही इस अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप दिया जा सकता है तथा सहरसा को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। शांति मिशन एकेडमी में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में 200 से अधिक युवाओं ने नशा मुक्ति की शपथ ग्रहण की तथा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। अभियान के अंतर्गत जिले के सभी प्रखंडों, शैक्षणिक संस्थानों एवं विभिन्न कार्यक्रम स्थलों पर भी नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में युवाओं ने सहभागिता करते हुए नशा मुक्ति की शपथ ली तथा नशामुक्त एवं विकसित भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का समापन नशामुक्त, स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण तथा सहरसा को नशामुक्त जिला बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
Samastipur, Bihar | Aug 3, 2026
- Samastipur News