पंडारक: पंडारक के मानिकपुर गांव में चाऊमीन पर विवाद, घर पर फायरिंग, पिता बाल-बाल बचे
Pandarak, Patna | Apr 14, 2026 पंडारक थाना क्षेत्र स्थित मानिकपुर गांव में एक मामूली विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग होने का मामला सामने आया है। सूत्रों से मंगलवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित पुरुषोत्तम कुमार के पिता ने बताया कि कुछ युवकों से चाऊमीन खाने के दौरान विवाद हुआ था। उसके बाद युवकों ने घर पर आकर करीब 20 राउंड फायरिंग की है। पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।