उज्जैन: तराना में कुख्यात शराब माफिया भारत सिंह गिरफ्तार, ₹46 हजार की अवैध शराब जब्त 🚨🍾
उज्जैन आबकारी विभाग ने तराना में बड़ी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के कुख्यात शराब तस्कर भारत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मुखबिर की सटीक सूचना पर आबकारी टीम ने पाला मोहल्ला स्थित उसके मकान पर दबिश दी। आरोपी ने खुद को अंदर बंद कर लिया था, जिसके बाद टीम ने पुलिस और गवाहों की मौजूदगी में कड़ी मशक्कत कर दरवाजा खोला। मकान की तलाशी लेने पर 63 बल्क लीटर अवैध शराब (देशी प्लेन, मसाला, रम और व्हिस्की) बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 46,000 रुपये आंकी गई है। आबकारी विभाग के अनुसार, भारत सिंह एक शातिर अपराधी है, जिस पर आबकारी, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत पहले से ही 11 प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
#UjjainNews #ExciseDepartment #CrimeNews #LiquorSmuggler #MPNews Tarana UjjainUpdates