उज्जैन: आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, DJ संचालकों को नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत
आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए उज्जैन पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में DJ और लाउडस्पीकर संचालकों की बैठक लेकर उन्हें सख्त दिशा-निर्देश दिए हैं। रात 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और अस्पतालों व साइलेंस जोन के आसपास विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि तेज आवाज में DJ न बजाएं और केवल मर्यादित संगीत ही चलाएं, जिससे किसी भी धर्म या संप्रदाय की भावनाओं को ठेस न पहुंचे। नियमों के पालन के लिए संचालकों से बंध-पत्र (बॉन्ड) भी भरवाए गए हैं।
#UjjainPolice #FestivalSafety #NoisePollution #UjjainUpdates #MPPolice UjjainNews