उज्जैन: सिंहस्थ 2028 की तैयारी, सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित 53 परिवारों को लॉटरी से मिले भूखंड
आगामी सिंहस्थ महाकुंभ 2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन में विकास कार्य तेज हो गए हैं। दो तालाब स्थित शिंदे नर्सिंग होम से शांति नगर-महावीर मार्ग तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण कार्य से प्रभावित 53 परिवारों के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शनिवार को नगर निगम मुख्यालय के पंडित अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह में महापौर मुकेश टटवाल की उपस्थिति में पारदर्शी लॉटरी प्रक्रिया के जरिए इन परिवारों को पंवासा ईडब्ल्यूएस (EWS) कॉलोनी में भूखंड आवंटित किए गए। महापौर ने आश्वासन दिया है कि शहर के विकास और सिंहस्थ के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले परिवारों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
#UjjainNews #Simhastha2028 #UjjainDevelopment #NagarNigamUjjain #MPNews