उज्जैन: सिंहस्थ 2028 की तैयारी, लालपुर में बन रहे दो नए रेलवे ओवरब्रिज देंगे यातायात को नई रफ्तार 🌉🚆
आगामी सिंहस्थ महाकुंभ-2028 के मद्देनजर उज्जैन की यातायात व्यवस्था को आधुनिक और सुगम बनाने के लिए तेजी से काम चल रहा है। शहर में 21 नए पुलों का जाल बिछाया जा रहा है, जिनमें ग्राम लालपुर (पंचक्रोशी मार्ग) पर बन रहे दो नए रेलवे ओवरब्रिज (ROB) बेहद महत्वपूर्ण साबित होंगे।
सेतु संभाग के कार्यपालन अभियंता पी.एस. पंत ने बताया कि लालपुर के एक ब्रिज का काम दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है, जबकि पंचक्रोशी मार्ग पर बन रहे दूसरे नए ब्रिज का फाउंडेशन पूरा हो चुका है और इसे जून 2027 तक तैयार कर लिया जाएगा। इन दोनों पुलों के बन जाने से 'आउटर डाइवर्शन' की रणनीति पूरी तरह कारगर होगी। बाहरी राज्यों से आने वाले भारी वाहन, बसें और श्रद्धालुओं की गाड़ियां शहर के जाम और संकरे रास्तों में उलझे बिना 'आउटर-टू-आउटर' सीधे अपने गंतव्य और पार्किंग स्थलों तक आसानी से पहुंच सकेंगी।