बच्चों की मौ.त के मामले में घिरे अभिजीत दीपके, ग्रामीण बोले- यहां सब ठीक
बालाघाट। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में बच्चों की मौ.त के मामले को लेकर अभिजीत दीपके के पहुंचने के बाद स्थानीय स्तर पर बयानबाजी तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि अब प्रभावित बच्चों की तबीयत में सुधार है।
मौके पर अभिजीत दीपके ने स्थानीय लोगों से क्षेत्र की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल किए। उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या उन्हें पानी मिलता है, क्या बच्चों को टीके लगाए गए हैं और क्या बच्चे पढ़ाई करने जाते हैं?
इस पर स्थानीय लोगों ने जवाब दिया कि हां, बच्चों को टीके लगाए जाते हैं और वे पढ़ाई करने जाते हैं।
इसी दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने बच्चों की मौ.त जैसे संवेदनशील मामले को लेकर राजनीति किए जाने का आरोप लगाया। वहीं, मीडिया के सवालों का सामना करते समय अभिजीत दीपके सवालों से बचने और जवाब देने से बचते नजर आए।