सुल्तानगंज: बाढ़ की मार से बेहाल ग्रामीण, प्रखंड मुख्यालय पहुंचे; जनसंसद के संरक्षक अजीत कुमार ने संभाला मोर्चा
गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर से सुल्तानगंज प्रखंड के निचले इलाकों में बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। कई गांवों में बाढ़ का पानी घरों में घुसने से ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सोमवार को गंगटी, तिलकपुर, नवादा, इंग्लिश चिचरोन और महेशी के बाढ़ प्रभावित ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि घरों