डीएम के नेतृत्व में छठ घाटों पर दिखी व्यापक तैयारी, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए किए गए विशेष इंतजाम
सीतामढ़ी। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिले में उत्सव और आस्था का माहौल है। इस अवसर पर छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं। जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया के नेतृत्व में विभिन्न प्रशासनिक एवं संबंधित विभागों के अधिकारी घाटों पर आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। साफ-सफाई, आकर्षक सजावट, पर्याप्त रोशनी, पेयजल, पहुंच पथ और सुरक्षा सहित तमाम बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है।