डुमरी: एसीबी की कार्रवाई के विरोध में गुमला के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध, निष्पक्ष जांच की मांग की
Dumri, Gumla | Oct 15, 2026 चतरा अनुमंडल कार्यालय में सहायक प्रशासी पदाधिकारी वासुदेव राम की गिरफ्तारी के बाद एसीबी की कार्रवाई के तरीके को लेकर कर्मचारी संगठनों में नाराजगी बढ़ गई है। इसी के विरोध में गुरुवार, 15 अक्टूबर को झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ और झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया गया।