पिछोर: पिछोर के मॉडल स्कूल में लगा कैरियर मार्गदर्शन शिविर, विद्यार्थियों को मिले टिप्स
मॉडल स्कूल पिछोर में आज शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे छात्र छात्राओं के लिए कैरियर कॉउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि बीएमओ संजीव कुमार वर्मा सहित अन्य विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के पूजन के साथ हुआ जिसके बाद विद्यालय के शिक्षक ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई,उपस्थित मार्गदर्शकों ने बच्चों को कैरियर बनाने के टिप्स दिए।