गुन्नौर: कस्बा रजपुरा निवासी युवक ने कोर्ट के आदेश की अवहेलना कर विवादित भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया
रजपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा रजपुरा निवासी राजकुमार पुत्र मलखान सिंह ने एक होमगार्ड पर न्यायालय और एडीएम संभल के आदेशों की अवहेलना कर विवादित भूमि पर कब्जा करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे पीड़ित ने जानकारी देते हुए बताया कि गाटा संख्या 595 की भूमि को लेकर सिविल कोर्ट गुन्नौर में वाद संख्या 21/2026 विचाराधीन है।