समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1131,
दिनांक 16/08/2026,
==================
आरसेटी पूर्णिया में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस:-
आरसेटी, पूर्णिया में 15 अगस्त 2026 को 80 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर आरसेटी निदेशक श्री अमर कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक श्री मोहम्मद बहाउद्दीन उपस्थित थे।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उद्यमिता विकास एवं जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार महिला एवं पुरुषों को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के प्रति जागरूक किया गया। आरसेटी पूर्णिया द्वारा संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं स्वरोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई।इस दौरान आरसेटी के पूर्व प्रशिक्षित एवं वर्तमान में सफल उद्यमियों एसजीएडी प्रोफेशनल सैलून की प्रोपराइटर श्रीमती अंबिका आनंद, श्रीमती शहजादी बानो एवं श्री मोहम्मद शमशेर आलम सहित अन्य सफल उद्यमियों ने अपने अनुभव साझा किए और युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का मंच संचालन आरसेटी के वरिष्ठ संकाय सदस्य श्री माधव चन्द द्वारा किया गया। इस अवसर पर आरसेटी के संकाय श्री रजनीकांत, कार्यालय सहायक श्री पप्पू कुमार एवं श्री दीपक कुमार सिंह सहित संस्थान के अन्य कर्मचारी, पूर्व प्रशिक्षित सफल उद्यमी एवं ग्रामीण क्षेत्र से आए महिला-पुरुषों द्वारा भाग लिया गया।
Purnia, Bihar | Aug 16, 2026