समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1135,
दिनांक 16/08/2026,
==================
बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के आदेश के आलोक में श्रीमान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया, श्री कन्हैया जी चौधरी के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया द्वारा प्रमंडलीय स्तर पर पारा विधिक स्वयं सेवकों के लिए एक दिवसीय जागरूकता और प्रेरक कार्यक्रम (one day awareness and motivational program For p.m.) रविवार को प्रेक्षा गृह सह आर्ट गैलरी, मरंगा पूर्णिया आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान धर्मेंद्र कुमार सिंह सदस्य सचिव बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना की उपस्थिति में किया गया।
कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया श्री कन्हैया जी चौधरी, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम श्री नरेंद्र कुमार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह एकसाइज कोर्ट-२, श्री सुभाष चंद्र, श्री आशुतोष कुमार अध्यक्ष, स्थाई लोक अदालत पूर्णिया,श्री अंशुल कुमार, जिला पदाधिकारी सह उपाध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया, डॉक्टर शौर्य सुमन वरीय पुलिस अधीक्षक सह सदस्य जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया, श्री सुनील कुमार, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया,श्री कमलेश सिंह देउ, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार कटिहार, श्री रोहित श्रीवास्तव, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार अररिया, श्री ओम शंकर, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार किशनगंज की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मंच का संचालन श्रीमती द्विवेदी रुचि, न्यायिक दण्डाधिकारी द्वितीय श्रेणी, पूर्णिया, श्री आशीष देव, न्यायिक दण्डाधिकारी द्वितीय श्रेणी पूर्णिया एवं श्रीमती गुफराना नाज, न्यायिक दण्डाधिकारी, द्वितीय श्रेणी, पूर्णिया द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुरुआत संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया
कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया के साथ-साथ अररिया, कटिहार, एवं किशनगंज के लगभग 200 पारा विधिक स्वयंसेवक उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत मे पारा विधिक स्वयं सेवका को प्रमाण पत्र वितरित किया गया
कार्यक्रम गैर सरकारी संगठन के मोहम्मद जाहिद एवं मोहम्मद सज्जाद का भी सहयोग सराहनीय रहा।
Purnia, Bihar | Aug 16, 2026