बेलहर: देवधाम परिसर बेलहर में जड़ यू कार्यकर्ताओं की बैठक का हुआ आयोजन कर्पूरी शताब्दी समारोह को सफल बनाने का लिया निर्णय
Belhar, Banka | Jan 18, 2024 बेलहर देवधाम परिसर में आज जदयू की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सूरज हंसदा ने किया। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव सैयद नज्म इकवाल और जिला महासचिव गोपाल कृष्ण गोयल उपस्थित थे। बैठक में आगामी 24 जनवरी को पटना वेटनरी कॉलेज में आयोजित होने वाले कर्पूरी शताब्दी समारोह को सफल बनाने पर चर्चा की गई। बैठक में अरुण कुमार सिंह, दिवाकर पंडित, नवल सिंह एवम अन्य लोग उपस्थित थे।