बेलहर: प्रखंड कार्यालय बेलहर में पंचायत समिति की बैठक में नहीं पहुंचे सदस्य अविश्वास प्रस्ताव हुआ खारिज
Belhar, Banka | Jan 18, 2024 प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुलाई गई पंचायत समिति की बैठक में एक भी सदस्य नहीं पहुंचे। बीडीओ राजीव रंजन ने बताया कि इसके बाद अविश्वास प्रस्ताव खारिज कर दिया गया। विदित हो कि बीते 4 जनवरी को सदस्या शांति देवी के नेतृत्व में 11 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया था। जिसकी बैठक आज थी। इधर समय खत्म होने के बाद प्रमुख नीलम देवी और उप प्रमुख तारादेवी प्रखंड कार्यालय पहुंची और समर्थकों ने स्वागत किया।