बेलहर: इंटर का रजिस्ट्रेशन कराने बेलहर सी एस कॉलेज आई छात्रा का शादी की नियत से अपहरण मामले में थाना में केस दर्ज
Belhar, Banka | Jan 17, 2024 अपने गांव से इंटर का रजिस्ट्रेशन कराने बेलहर सी एस कॉलेज आई छात्रा का शादी की नियत से अपहरण कर लिया जाने के मामले में आज छात्रा के पिता ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना बीते 13 दिसंबर की है। प्राथमिकी में छात्रा के पिता ने कहा है की 13 दिसंबर को उसकी पुत्री घर से बेलहर सी एस कॉलेज इंटर का रजिस्ट्रेशन कराने गई थी। जब देर शाम तक वापस नहीं आई। प्रमोद कुमार तांती ने पुत्री को ले भागा है।