कुडू: लोहरदगा में 17 फरवरी को वीर बुधु भगत जतरा मेला, तैयारी के लिए सांसद के निजी सहायक ने किया कुडू का दौरा
Kuru, Lohardaga | Feb 14, 2025 अमर शहीद वीर बुधु भगत की जयंती के अवसर पर 17 फरवरी को मैंना बगीचा, लोहरदगा में भव्य जतरा सह विकास मेला का आयोजन किया जाएगा । इस कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार शाम 5:00 बजे सांसद के निजी सहायक सह कांग्रेस नेता आलोक कुमार साहू ने कुडू प्रखंड के अंतर्गत सलगी पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा किया।