बिछिया: मंडला के अंजनिया में अवैध शराब के बड़े अड्डे पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
मंडला जिले के ग्राम अंजनिया में आबकारी विभाग ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ दबिश देकर 5 हजार किलो महुआ लाहन और 85 लीटर कच्ची शराब जब्त की। 5 लाख से अधिक की शराब और सामग्री नष्ट की गई। आरोपी मौके से फरार, चार मामले दर्ज।