सिमडेगा: सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए डीसी ने समाहरणालय में बैठक कर दिए निर्देश
डीसी सिमडेगा अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को 12 बजे सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान पिछली बैठक में दिए गए निर्देश की अनुपालन प्रतिवेदन का समीक्षा किया गया।बैठक में डीसी ने सड़क दुर्घटना मामले की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने संघन रूप से हेलमेट जांच अभियान चलाते रहने का निर्देश दिया।