भीकनगांव: मेड़ विवाद में घायल युवक की इंदौर में 9 दिन बाद इलाज के दौरान मौत, 2 आरोपी गिरफ्तार
खरगोन के भग्यापुर में खेत की मेड़ पर चारा काटने को लेकर हुए विवाद में घायल 25 वर्षीय दुर्गेश पाटोदा की इंदौर में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना करीब 10 दिन पहले हुई थी। गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे दुर्गेश का शव गांव पहुंचा। भट्टियान में नर्मदा किनारे पुलिस की मौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार किया गया ।